रविवार, 18 नवंबर 2012

रु 10,000 से कम दामों में उपलब्ध दस स्मार्ट फ़ोन

भारतीय स्मार्टफ़ोन- बाज़ार में धीरे- धीरे ही सही गर्माहट आ रही है। हालाँकि इस सम्बन्ध में जब हम चीन से तुलनात्मक अध्ययन करते हैं तो साफ़ दिखता है के दिल्ली अभी दूर है। वर्ष 2011 के अंत तक चीन और भारत में स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या में ज्यादा फर्क नहीं था (चीन 5 करोड़ से कुछ ज्यादा और भारत लगभग 2.5 करोड़). यह एक समझने लायक अन्तर है।

परन्तु 2012 के अबतक के आंकड़े एक अलग ही तस्वीर पेश करते हैं। चीन की रफ़्तार बड़ी तेज़ हो गयी है, 2012 वित्तिय वर्ष की पहली तिमाही तक ही यह संख्या 7.5 करोड़ के ऊपर पंहुच गयी थी। इस दौरान भारत ने सिर्फ 45 लाख की एक मामूली वृधि की है। 

हम मानते आयें हैं के स्मार्ट फ़ोन का मतलब ही होता है महंगा फ़ोन। दरअसल बात ऐसी नहीं है। मोबाइल निर्माताओं के बीच बढती प्रतिस्पर्धा के कारण स्मार्ट फ़ोन की कीमतों में काफी गिरावट आई है। 

आइये! जाने दस ऐसे स्मार्ट फ़ोनों के बारे में जिन्हें हम खरीद सकते रु 10,000 से कम कीमत पर और शायद इनकी उपलब्धता और कार्यकुशलता भारतीय उपभोक्ताओं को आकर्षित कर पाने में सफल हो। 

10. Zync Cloud Z5


Zync ग्लोबल जो अबतक बजट टेबलेट बनाने वाली कंपनीयों में शुमार था अब स्मार्ट फ़ोन बाज़ार में भी अपने पाँव फैला रहा है। Zync ग्लोबल ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाज़ार में Zync Cloud Z5 स्मार्ट फ़ोन उतारा है। 

जब हम Cloud Z5 के बाहरी आवरण की बात करते हैं तो पाते हैं की यह एक ड्यूल सिम, एंड्राइड (4.0) से लैस एक आकर्षक स्मार्ट फोन है। इस फ़ोन की 5 इंच स्क्रीन जिसका 480x 800 resolution इसे एक प्रभावशाली स्मार्ट फ़ोन बनाता है। 




जब इसके अंदरुनी बारीकियों पे नज़र डालते तो साफ़ होता है की Zync Cloud Z5, 1GHz, 2500 mAh बैटरी, 512 MB RAM और 4GB स्पेस के साथ एक सक्षम स्मार्ट फ़ोन है। इसकी memory को 32 GB तक बढाया जा सकता है जो आजकल एक चलन सा हो गया है। सभी स्मार्ट फ़ोन या टेबलेट चाहे वो महंगे हों या सस्ते सब 32 GB को अपना देवता मानते हैं। ऐसा क्यूँ है यह अभी जानना कठिन है। बहरहाल, Zync Cloud Z5 एक बढ़िया विकल्प बनता प्रतीत होता है और इसे आप अपने घर ला सकते हैं सिर्फ रु 9,490/- में। इसकी कार्यकुशलता पर टीका टिपण्णी आप अगले हफ्ते तक यहीं पढ़ सकते हैं!

9. Lenovo A60+

लेनोवो दुनिया की ऐसी चुनिन्दा कंपनियों में शुमार रहा है जिनका PC बाज़ार में कोई मुकाबला नहीं। चाहे वो डेस्कटॉप, लैपटॉप या अल्ट्रा बुक हो लेनोवो ने हमेशा अपने ग्राहकों की बढती आकांक्षाओं को एक चैलेंज के रूप में लिया है और अपने उत्पादों की गुणवक्ता और कार्यकुशलता से न सिर्फ ग्राहकों बल्कि अपने प्रतियोगीयों को भी चौंकाता रहा है। हालाँकि, लेनोवो के हाल में ही पेश किये गए टेबलेट भारतीय उपभोक्ताओं को रास नहीं आये थे।

लेनोवो ने आधिकारिक रूप से पांच स्मार्ट फ़ोनों की एक श्रंखला (K860, S880, S560, P700i और A 60) भारतीय बाज़ारों में उतारा है जिसमें से कीमतों के हिसाब से A 60 अपने इस समीक्षा की कसौटियों पर खरा उतरता है।

A 60 एक 3.5 इंच (480 x 320) IPS डिस्प्ले वाला एक टच स्क्रीन स्मार्ट फ़ोन है। इसकी ड्यूल सिम (GSM + GSM) और ड्यूल स्टैंडबाई टाइम आपको आसानी से दो नंबरों के इस्तेमाल की सुविधा देता है। 


आइये इसके बारे में और जाने, इसका 1 GHz MTK 6575M प्रोसेसर 256 MB RAM के साथ इसे पर्याप्त दम ख़म देता है। वहीँ एंड्राइड 2.3.6 पर काम करना अब पुराना प्रतीत होता है। दुनिया भर के एंड्राइड फ़ोन आज जहाँ 4.0 पे चल रहे हैं वहां यह आंकड़ा मायूस करता करता है। 2 मेगापिक्सेल ऑटो फोकस कैमरा, 3G, WiFi 802.11 b/g/n, Bluetooth 2.0, aGPS, FM रेडियो, 1500mAH बैटरी इसे एक सही मायने में यूजर फ्रेंडली फ़ोन बनाते है। बाज़ार में लेनोवो A 60 रु 6,499/- में उपलब्ध है। 

8. Karbonn A9, A7 और A5 

Karbonn ने पिछले महीनों में तीन बजट स्मार्ट फ़ोन पेश किये थे और ये सबके सब रु 10,000/- से कम कीमत पर बाज़ार में उपलब्ध हैं। ये सारे फ़ोन एंड्राइड 2.3.6, ड्यूल सिम के साथ आते हैं जो ग्राहकों को एक अच्छा विकल्प देते हैं। 
अगर हम सबसे अच्छे प्रोसेसर और हार्डवेयर की बात करें Karbonn A9 इन तीनो फ़ोनों में अव्वल आता है। जो बाज़ार में रु . 9,490/- में उपलब्ध है। इसका 1GHz का दमदार दिल, 3.8 इंच का 800x 400 पिक्सेल स्क्रीन इसकी लुक को और बेहतर बनाता है। कैमरे की बात करें तो 5 मेगापिक्सेल ऑटो फोकस पिछला कैमरे के साथ विडियो कालिंग के लिए एक कैमरा सामने भी दिया गया है। 32GB की अधिकतम स्टोरेज के साथ इसके 1600 mAH की बैटरी भी सक्षम जान पड़ती है।

Karbonn A7 जो 800MHz का प्रोसेसर एवं 3.5 इंच स्क्रीन के साथ दुसरे नंबर का सबसे शक्तिशाली फ़ोन है। इसका मूल्य थोडा कम रु 7,490/- रखा गया है जो इसके स्पेसिफिकेशन को सूट करता है। इसके अलावा आपको मिलता है 5 मेगापिक्सेल रियर कैमरा ड्यूल लेड फ़्लैश के साथ, इसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा आपको देता है विडियो कालिंग की सुविधा 32 GB की अधिकतम स्टोरेज और एक बैटरी जो कंपनी स्पेसिफिकेशन के अनुसार1420 mAH है। बढ़िया फ़ोन बजट में!

Karbonn A5 इस सीरीज की आखिरी कड़ी है जो इन तीनो में सबसे ज्यादा किफायती फ़ोन है। किफायती होने का कतई ये मतलब नहीं है की यह एक इन्फीरियर फ़ोन है, इसका दिल भी 800MHz के प्रोसेसर से धड़कता है इसमें भी 3.5 इंच का HVGA स्क्रीन लगा है। 2 मेगापिक्सेल रियर कैमरा, 1420 mAH की बैटरी, 32 GB की अधिकतम स्टोरेज क्षमता और इसकी कीमत रु 5,790/- इसे एक आकर्षक विकल्प के रूप में पेश करता है।

7. Karbonn A11, A7+ और A1

Karbonn के स्मार्ट फ़ोन सिपहसालारों की संख्या में निरंतर वृधि होना इस बात का द्योतक है की उपभोक्ता उनके उत्पादों में रूचि दिखा रहे हैं। हाल में ही किये गए नए फ़ोन लांच की ख़बरों ने इस सेगमेंट की स्पर्धा को एक नए मुकाम पर ला खड़ा किया है। आइये जाने क्या कुछ है हमारे लिए इस बार:
Karbonn A11 इस केटेगरी का सबसे मंहगा तथा सबसे लोडेड उपकरण है। 4 इंच डिस्प्ले, एंड्राइड 4.0 ICS और 1GH सिंगल कोर प्रोसेसर, 5 मेगापिक्सेल ऑटो फोकस लेड फ़्लैश के साथ कैमरा और एक फ्रंट फेसिंग 1.2 मेगापिक्सेल कैमरा, 32GB स्टोरेज क्षमता इसे एक प्रभावशाली फ़ोन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। 1500 mAH की पावरफुल बैटरी इस कहानी को आगे बढ़ाते हैं और ये बताते हैं की किफायती फ़ोन का मतलब सिर्फ फीचर फ़ोन न होकर एक हाई वोल्टेज पावरहाउस भी हो सकता है। यह रु 8,490/- में आपका हो सकता है। 

Karbonn A7 जो दूसरा फ़ोन है इस सीरीज का इसमे एंड्राइड 2.3, 1GH के प्रोसेसर के साथ एक फुल फंक्शनल 3.5 इंच डिस्प्ले मिलता है। इसकी विशेषताओं में शुमार है 5 मेगापिक्सेल ऑटो फोकस लेड फ़्लैश के साथ कैमरा और एक फ्रंट फेसिंग VGA कैमरा विडियो कालिंग के लिए, 32GB स्टोरेज क्षमता के साथ आपको 1420 mAH का पावरफुल बैटरी मिलता है। इसका अपडेटेड मूल्य है रु 6,349/-.

Karbonn A1+ इस सीरीज का सबसे किफायती फ़ोन है जो आपको मिलता है रु 4,990/- में और ये कमोबेश Karbonn A7 जैसा ही जान पड़ता है। इसमे भी एंड्राइड 2.3, 1GH के प्रोसेसर के साथ एक फुल फंक्शनल 3.5 इंच डिस्प्ले लगा है। कैमरा 3 मेगापिक्सेल का है और एक फ्रंट फेसिंग VGA कैमरा विडियो कालिंग के लिए भी लगा है। हालाँकि इसकी बैटरी लाइफ थोड़ी बेहतर है क्यूंकि बैटरी की पॉवर थोड़ी ज्यादा है। यह 1500mAH के साथ सुशोभित है।

6. Nokia Lumia 510

नोकिया ने एक नयी शुरुआत करते हुए अपने एंट्री लेवल के जखीरे में आमूलचूल परिवर्तन किया है। दुनिया की नंबर वन मोबाइल ब्रांड होने का ख़िताब खोने के बाद उनकी तन्द्रा शायद टूटती नज़र आ रही है। कंपनी का फायदा हो न हो उपभोक्ताओं को एक भरोसेमंद ब्रांड का पुनर्जन्म फायदा ज़रूर पंहुचाएगा। आशा सीरीज ने नोकिया के ब्रांड की पकड़ को एक नै मजबूती दो है और लुमिया सीरीज इस का एक प्रखरतम पेशकश है।

नोकिया लुमिया 510 इसके अग्रज लुमिया 610 की ही तरह 4 इंच का टच स्क्रीन फ़ोन है जिसे 8 GB के बजाये 4 GB के इंटरनल स्टोरेज कैपेसिटी के साथ एक अंतर पेश करता है। दोनों ही स्मार्ट फ़ोन 5 मेगापिक्सेल कैमरे के साथ VGA विडियो शूटिंग की सुविधा देता है। दोनों ही फ़ोन नवम्बर में ही भारतीय बाज़ारों में पेश की गयीं हैं। 

नोकिया लुमिया 510 स्मार्ट फ़ोन में S1 सीरीज का Qualcom तथा 256 MB RAM का प्रोसेसर इसे एक मजबूत आधार प्रदान करता है। इसकी दूसरी स्पेसिफिकेशन में शामिल है WLAN 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 2.1 + EDR, GPS/A-GPS, माइक्रो- USB, 3.5 mm का ऑडियो जैक। एक बिलकुल अलग बात यह है इस समीक्षा का यह पहला फ़ोन है जो एंड्राइड बेस्ड स्मार्ट फ़ोन न होकर एक विंडोज फ़ोन है। इसमें विंडोज 7.5 mango (upgradable to 7.8) लगा है और अन्य महत्वपूर्ण फेअतुरेस के अलावा माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सूट प्री -लोडेड होगा। एक और इतर बात यह है के यह आपको 7GB का SkyDrive क्लाउड स्टोरेज भी देगा। नोकिया लुमिया 510 स्मार्ट फ़ोन आपको रु 9,999/- में मिल जायेगा।

5. S Huawei Ascend Y100
Huawei का Spice Mobiles के साथ मिलकर स्मार्ट फ़ोन की सीरीज उतरने के साथ ही प्रतियोगी कंपनियों के कान खड़े हो गए हैं। हालाँकि, Ascend Y100 एक एंट्री लेवल का स्मार्ट फ़ोन है जिसकी कीमत रु 5,990/- रखी गयी है। यह फ़ोन शायद उतना आकर्षक न लगे लेकिन एक नए निर्माता का एक नयी ललक के साथ भारतीय बाज़ार में प्रवेश इस बात को सिद्ध करता है के पिक्चर अभी बाकी है! 

Ascend Y100 एंड्राइड 2.3 एवं 2.8-इंच (320x240 पिक्सेल्स) स्क्रीन के साथ एक अच्छा पैकेज जान पड़ता है। स्क्रीन साइज़ का छोटा होना शायद आम उपभोक्ता को खले परन्तु 800 MHz का प्रोसेसर इसकी केस को स्ट्रोंग बनाता है। अगर 3.2 मेगापिक्सेल फिक्स्ड फोकस कैमरा आपको कम लगे तो इसकी दूसरी खूबियों पर नज़र डालें जो थोड़ी अलग कहानी कहने लगती है। चलिए! आपको इस फ़ोन की कुछ और खूबियाँ बताते हैं। Ascend Y100 देता है आपको 3G सपोर्ट, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 2.1, GPS /aGPS और 1050 mAH बैटरी इसे 300 घंटे का स्टैंडबाई टाइम और 300 मिनट का टॉक टाइम। 

4. iBall Andi 4.3j with ड्यूल-बैटरी 

iBall Andi 4.3j एक एंड्राइड 2.3 फ़ोन जो ड्यूल-बैटरी के साथ आता है। आइये इसकी अन्य खासियतों के बारे में भी जानें: 

यह एक एंड्राइड 2.3, जिसका 1GHz ARM Cortex A9 प्रोसेसर इसे एक मजबूत फ़ोन बनाता है। इसकी अन्य खूबियों में शामिल है, ड्यूल सिम, 3G, Wi Fi और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी। इसकी ड्यूल बैटरी जो देती है आपको 2,530 mAh (1,630 mAh + 900 mAh) लम्बे समय तक उपयोग की सुविधा। 

3. Idea AURUS

भारतीय बाजारों लांच होने वाली एक और ड्यूल सिम एंड्राइड 2.3 फ़ोन जो उपलब्ध है रु 7,190/-


5 मेगापिक्सेल कैमरा जहाँ इसकी तकनीक आपको सुविधा देती है इसके पिक्सेल्स को एन्हांस करने का। 3.5 इंच का डिस्प्ले, 800 MHz का प्रोसेसर और साथ ही एक फरों कैमरा विडियो कालिंग के लिए। इस फ़ोन की एक्सपेंडेबल मेमोरी स्टैण्डर्ड 32GB है जो पर्याप्त जगह होती स्टोरेज के लिए। 3G, Wi Fi और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आपको मिलता पहले से डाउनलोड किया हुआ Idea TV, Idea Mall, Google और भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स। इसके बैटरी की अगर हम बात करें तो यह है 1,300 mAh का जो एक डिसेंट बेक उप की गुंजाईश देता है। Idea ग्राहकों के लिए अगर एक्स्ट्रा सुविधाओं की बात करें तो आपको मिलता रु 2,340/- के बराबर का 3G उपयोग की सुविधा सिर्फ रु 259/- में।

2. Spice Stellar 

यह एक 4इंच डिस्प्ले (800x480) फ़ोन है जो आकर्षक दिखने के साथ साथ 1GHz Qualcomm Snapdragon के प्रोसेसर के साथ 245MHz GPU पर आधारित है। 

2.3 एंड्राइड के साथ उपलब्ध यह फ़ोन एंड्राइड 4.0 तक अपग्रेड किया जा सकता है। 5 मेगापिक्सेल कैमरा, 512 MB RAM और अधिकतम स्टोरेज 32 GB इसे एक बेहतरीन फ़ोन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इसके साथ आपको मिलता हो 2,000 mAh क्षमता का मजबूत बैटरी जिससे आप 7 घंटे तक का टॉक टाइम 120 घंटे का स्टैंडबाई टाइम प्राप्त कर सकते हैं। इसकी बाज़ार में कीमत है रु 9,999/-. यह एक बेहतरीन विकल्प है। 

1. Micromax A110 Superfone Canvas 2

अब पर्दा उठ चुका है और आपने जान लिया है के किसे हमने अव्वल स्मार्ट फ़ोन का ख़िताब दिया है। हम आपको बताएँगे इसकी खूबियाँ। आइये जानें:

इस पूरी समीक्षा का ये पहला स्मार्ट फ़ोन है जो सुसज्जित है ड्यूल कोर प्रोसेसर से, जिसमे लगा है 5 इंच IPS डिस्प्ले (480x854) एक बढ़िया विजुअल एक्सपीरियंस के लिए। एंड्राइड 4.0.4 इसे एक आधुनिक फ़ोन बनाता है। वहीँ 8 इंच का फुल्ली लोडेड रियर कैमरा और एक 0.3 फ्रंट कैमरा इसे वाकई में एक सुपर फ़ोन बनाते हैं। यह फ़ोन दो रंगों (श्वेत और श्याम ) में उपलब्ध है। इसकी 2,000 mAh पांच घंटे का टॉक टाइम और 180 घंटे का स्टैंडबाई टाइम देते हैं। इस फब्लेट में 3G कनेक्टिविटी के साथ अंतरजाल (इन्टरनेट) की तमाम सहूलियतें आपके उँगलियों के इशारे पे नाचती है। इस सुपर स्मार्ट फ़ोन को आप घर ला सकते हैं रु 9,999/-.

अपनी राय से हमें अवगत कराएँ। 

कोई टिप्पणी नहीं: